ब्रेकिंग
Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच...
देश

मायावती के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को 1-1 करोड़ देने की अपील की

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायण दीक्षित ने प्रदेश के सभी विधायकों से कोविड केयर फंड में अपनी विधायक निधि से 1-1 करोड़ रुपये देने की अपील की है। हृदय नरायण दीक्षित ने खुद भी अपनी निधि से 1 करोड़ रुपये दिया है।

PunjabKesari
इस दौरान दीक्षित ने कहा कि देश और प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है जो देश ही नहीं प्रदेश के लिए भी चुनौती है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक बड़ा संघर्ष हमारा देश लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में तमाम तरह के उपाय किए जा रहे हैं। मैंने आज सभी माननीय विधायकों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस कोविड केयर फंड नें अपनी विधायक निधि से 1-1 करोड़ रुपये की धनराशि देने का कष्ट करें। मुझे विश्वास है कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हम सभी जीतेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को अपने सभी विधायकों को कोविड राहत फंड में अपनी विधायक निधि से 1-1 करोड़ रुपये जमा करने की अपील की थी।

Related Articles

Back to top button