ब्रेकिंग
भागलपुर में सनसनी: युवक की संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का रो-र... Manimahesh Yatra 2026: मणिमहेश यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी प्रवेश क... Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का...
देश

ताकि तेजस्वी वाली गलती न हो… वोटर लिस्ट में आप भी देख सकते हैं दूसरों का नाम, ये है तरीका

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद, बिहार की मतदाता सूची का मसौदा शुक्रवार को जारी कर दिया है. चुनाव आयोग द्वारा मसौदा जारी करने के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका मतदाता सूची में नाम नहीं है. वह चुनाव में प्रतिद्वंद्विता कैसे करेंगे?

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव का दावा गलत करार दिया और कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्रमांक 416 पर तेजस्वी यादव का नाम है. इसे लेकर तेजस्वी यादव और चुनाव आयोग में घमासान मचा है.

ऐसे में ये सवाल उठता है कि यदि हमें किसी दूसरे मतदाता का नाम वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में खोजना है तो उस नाम की तलाश कैसे करें? चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसी दूसरे का नाम भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तलाश किया जा सकता है.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कैसे देखें दूसरे का नाम

चुनाव आयोग के अनुसारhttps://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाएं. वहां निर्धारित स्थानों पर राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, भाषा और एसआईआर 2025 के साथ Captcha भरें. उसके बाद पार्ट नंबर और पार्ट का नाम का चयन करें.

उसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें. इस पार्ट नंबर की पूरी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी. उस वोटर लिस्ट में आप अपना और किसी दूसरे का भी नाम की तलाश कर सकते हैं.

आयोग के सूत्रों के अनुसार इसके अतिरिक्त मतदाता या फिर उसके परिजन ड्राफ्ट सूची में अपना नाम की तलाश कर सकते हैं. ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

ऑनलाइन:

  1. https://www.nvsp.in पर जाएं.
  1. ‘मतदाता सूची में खोजें’ पर क्लिक करें
  1. या https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
  1. नाम, आयु और जिले के आधार पर खोजें
  2. यदि दूसरे व्यक्ति का EPIC नंबर पता है, तो उसके माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यदि नाम सूचीबद्ध है, तो बूथ, सीरियल नंबर, EPIC नंबर और अन्य जानकारी दिखाई देगी.

मोबाइल ऐप:

वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें.

ऐप खोलें और ‘मतदाता सूची में नाम खोजें’

नाम या EPIC नंबर दर्ज करें

जानकारी तुरंत दिखाई जाएगी

SMS:

अपना EPIC नंबर टाइप करें

इसे 7738299899 पर भेजें

यदि वोटर लिस्ट में नाम है, तो SMS से पूरी जानकारी आ जाएगी.

Related Articles

Back to top button