ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
धार्मिक

माघ माह में जरूर कर लें ये काम, मनचाही इच्छा होगी पूरी!

माघ का महीना चल रहा है. हिंदू धर्म शास्त्रों में माघ के महीने को बहुत ही पवित्र और विशेष माना गया है. वैसे तो हिंदू धर्म में हर महीने स्नान-दान और पूजा पाठ होता है, लेकिन माघ माह में स्नान-दान और पूजा पाठ को बहुत ही शुभ माना गया है. हिंदू धर्म शास्त्रों में माघ महीने में जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है.

माघ में करने चाहिए विशेष काम

स्नान-दान और भगवान विष्णु की पूजा पाठ के साथ-साथ हिंदू धर्म शास्त्रों में माघ महीने में कुछ कामों को करने के लिए भी कहा गया है. इस महीने किए जाने वाले कुछ विशेष कामों का हिंदू धर्म ग्रथों में वर्णन मिलता है. मान्यता है कि इन विशेष कामों को करने से मनुष्य को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि माघ के महीने में कौनसे कामों को करना शुभ होता है. साथ ही इन कामों का महत्व क्या है.

12 फरवरी तक माघ का महीना

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने की शुरुआत भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ होती है. माघ महीने को हिंदू वर्ष का 11वां महीना मना जाता है. इस साल 14 जनवरी को भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही माघ का महिना शुरू हुआ. माघ का ये महीना 12 फरवरी तक रहेगा.

माघ में करें ये शुभ काम

भगवान विष्णु की पूजा

माघ महीने में भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए. इस महीने में भगवान विष्णु का पूजन करना हिंदू धर्म शास्त्रों में बहुत शुभ बताया गया है. इस महीने में भगवान विष्णु का पूजन करने से उनके साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

किसी को भूखा न जाने दें और दान करें

माघ के महीने अगर कोई व्यक्ति घर आता है, तो उसे भूखा नहीं जाने देना चाहिए. इस महीने में गरीब और जरूरतमदों को भोजन और अन्य चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

सात्विक जीवन जिएं

माघ महीने में सात्विक भोजन खाना चाहिए. पवित्र नदियों में डुबकी लगानी चाहिए. ऐसा करना धार्मिक लिहाज से पुण्य फल देने वाला माना गया है.

मन शुद्ध रखें और साधना करें

माघ महीने में किसी को भी कड़वे वचन नहीं कहने चाहिए. इस महीने में मन को शांत और शुद्ध रखने की कोशिश करनी चाहिए. साधना में मन लगाना चाहिए.

तिल और गुड़ खाएं

माघ महीने में तिल और गुड़ खाना चाहिए. तिल और गुड़ गर्म होता है. तिल और गुड़ खाने से सर्द मौसम में शरीर गर्म रहता है. माघ महीने में तिल और गुड़ खाने का धार्मिक महत्व भी है. मान्यता है कि इससे भगवान सूर्य और शनि देव की कृपा मिलती है.

Related Articles

Back to top button