ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
राजस्थान

जयपुर में डॉक्टर से मांगी 40 लाख की रंगदारी, लिफाफे में मिला धमकी वाला लेटर, लिखा था- ‘ज्यादा होशियारी दिखाई तो बेटी…’

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक डॉक्टर से 40 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है. इतना ही नहीं, बदमाशों ने डॉक्टर की बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है. ये मामला जयपुर के करणी विहार इलाके का है. डॉक्टर का नाम राजेश शर्मा है. डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

डॉक्टर चित्रकूट इलाके में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं. दो दिन पहले रात के समय कुछ लोगों ने अंधेरे का लाभ उठाया और उनकी गाड़ी पर पत्र फेंककर चले गए. डॉक्टर जब अगली सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने निकले तो उनकी नजर गाड़ी पर रखे लिफाफे पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें धमकी भरा पत्र था. पत्र में 40 लाख रुपयों की मांग की गई थी. पत्र अंग्रेजी में लिखा था.

धमकी भरे पत्र में क्या लिखा

पत्र में लिखा था कि आप पर और आपकी बेटी पर हमारी नजर 24 घंटे है. 40 लाख में आपको सुरक्षा दी जाएगी. पैसे अपने ड्राइवर के साथ अजमेर रोड पर भेज देना. ज्यादा होशियारी दिखाई तो अच्छा नहीं रहेगा. होशियारी दिखाना मंहगा पड़ सकता है. आप अपनी बेटी की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं. अगर पुलिस को इसकी जानकारी दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. ये पहली और अंतिम चेतावनी है.

डॉक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई

इसके बाद डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को 100 नंबर पर जानकारी और लिखित में शिकायत दी. फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगालकर संदिग्धों की तलाश कर रही है. डॉक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है. पुलिस का कहना है कि करणी विहार निवासी एक प्राइवेट डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

डॉक्टर का चित्रकूट क्षेत्र में एक प्राइवेट क्लिनिक है. रात के समय किसी ने पत्र फेंक दिया. फिलहाल रंगदारी की इस धमकी के मामले में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है किसी संगठित गैंग की भूमिका या व्यक्तिगत रंजिश तो नहीं है.

Related Articles

Back to top button