ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

रवींद्र जडेजा की खातिर… LIVE मैच में बदले कपड़े, ओवल टेस्ट में सरेआम ऐसा भी हुआ

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी दिखी. मगर उसी बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा भी नजर आया, जो आमतौर पर कम ही होता दिखता है. रवींद्र जडेजा की खातिर एक दर्शक ने लाइव मैच में कपड़े बदले. ऐसा इसलिए क्योंकि उसका लाल रंग बल्लेबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा की आंखों को चुभ रहा था. ऐसे में जब रवींद्र जडेजा ने डिमांड की तो कपड़े बदलने पड़ गए. रवींद्र जडेजा इंग्लैंड दौरे पर भारत के सफल खिलाड़ियों में एक रहे हैं. उन्होंने 6 पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाया है.

किसने बदले जडेजा की वजह से कपड़े?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के बल्ले से किए कमाल की बात करेंगे. लेकिन, उससे पहले बात उसकी जिसने उनकी खातिर लाइव मैच में कपड़े बदले. हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो स्टेडियम के स्टैंड में बैठे एक दर्शक का हाल रहा. रवींद जडेजा जब बल्लेबाजी कर रहे थे, वो दर्शक लाल रंग की टी-शर्ट पहने सामने की तरफ बैठा था. उसके सामने बैठे होने की वजह से जडेजा को दिक्कत पेश आ रही थी. ऐसे में रवींद्र जडेजा ने अपनी उस परेशानी के बारे में अंपायर से बताया.

अब दो बातें होनी थी. या तो लाल रंग की टी-शर्ट पहने वो दर्शक अपनी सीट बदलता या फिर वो अपने कपड़े बदलता. उसने टी-शर्ट बदलने का दूसरा रास्ता चुना. उस दर्शक ने जब ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनीं, फिर जाकर जडेजा ने अपनी आगे की बल्लेबाजी शुरू की.

इंग्लैंड दौरे पर रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन

रवींद जडेजा ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने दूसरी पारी में 77 गेंदों पर 53 रन बनाए. ये उनका इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में छठा फिफ्टी प्लस स्कोर रहा. वहीं पहली बार वो इस सीरीज में सेकंड इनिंग में आउट भी हुए. इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से उनके ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो वो तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 86 की औसत से 516 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button