ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
मनोरंजन

इधर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘सैयारा’-‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजाया बैंड, उधर रवीना टंडन के पति की आ गई मौज!

2025 में अबतक कई फिल्में आ चुकी हैं. पर जुलाई महीने में आईं दो फिल्मों ने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा. एक तरफ ‘सैयारा’ का जादू चल पड़ा, तो दूसरी ओर Mahavatar Narsimha अब भी तारीफें बटोर रही हैं. यह एक एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म है. जिसका एनिमेशन खूब पसंद किया जा रहा है. 4 करोड़ में बनी फिल्म सिर्फ 9 दिनों में ही कई गुना ज्यादा पैसे छाप चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी में इस फिल्म का जलवा ऐसे ही देखने को नहीं मिला. इसके पीछे रवीना टंडन के पति का हाथ है.

जल्द ही यह साउथ फिल्म भारत से 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. 9 दिनों में 67.95 करोड़ कमा लिए हैं. दूसरे शनिवार भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. हालांकि, नॉर्थ इंडिया में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम से ज्यादा हिंदी में कारोबार कर रही है. लेकिन इसका जितना क्रेडिट फिल्म को जाता है, उतना ही रवीना टंडन के पति को. जो हैं अनिल थडानी.

रवीना टंडन के पति की मौज कैसे?

यह फिल्म पहले ही ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ चुकी है. वहीं 1 अगस्त को रिलीज हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को भी इस फिल्म से पूरी-पूरी टक्कर मिल रही है. वजह है हिंदी में फिल्म के बढ़ते क्रेज को देखते हुए शोज में कमी नहीं आई है. जिससे बाकी बॉलीवुड फिल्मों का काम खराब हो रहा है. और यह हुआ अनिल थडानी की वजह से. जो रवीना टंडन के पति होने के साथ ही AA फिल्म्स के मालिक भी हैं. दरअसल उनका नाम देश के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स में गिना जाता है. जिन्होंने इस फिल्म के नॉर्थ इंडिया थिएट्रिकल राइट्स खरीदे हैं. आसान शब्दों में आपको कहूं तो नॉर्थ इंडिया में इस फिल्म को दिखाने की जिम्मदारी AA फिल्म्स के कंधों पर है.

अब क्योंकि फिल्म हिंदी में अच्छा परफॉर्म कर रही है, तो इससे बेहतर क्या होगा? खासकर हिंदी से ही फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. लगातार फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. गौरतलब है कि पुष्पा 2 के थिएट्रिकल राइट्स भी अनिल थडानी की कंपनी ने ही खरीदे थे. जिस फिल्म ने हिंदी में भौकाल काट दिया था. यूं तो महावतार नरसिम्हा को लेकर शुरुआत में खास बज नहीं था. पर होम्बले की फिल्म कैसी होती है, यह पूरी दुनिया जानती हैं. और पहले भी उनकी फिल्मों के नॉर्थ इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स एए फिल्म्स ने ही खरीदे हैं. जिसमें कांतारा शामिल है. तो विश्वास अब फायदा भी पहुंचा रहा है. पहले हफ्ते के बाद सिर्फ हिंदी से ही अकेले 32.45 का कारोबार हुआ था. जो लगातार बढ़ रहा है.

अब भी जलवा बरकरार है

महावतार नरसिम्हा को बुक माय शो पर अब भी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. जो सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और बाकी फिल्मों से ज्यादा है. पिछले एक घंटे में फिल्म के 13 हजार 87 टिकट बिक चुके हैं. जो सुबह 9 बजे से पहले के आंकड़े हैं. लगातार इनमें बदलाव हो रहा है.

Related Articles

Back to top button