ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

ट्रंप की यात्रा पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, आज शाम तक इन रास्तों पर जाने से बचें

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को यातायात प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ट्रंप अपने परिवार समेत उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ सोमवार को 36 घंटे के भारतीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि 24 फरवरी की शाम को सुरक्षा कारणों के कारण दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48), धौला कुआं, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

परामर्श के अनुसार मंगलवार को दोपहर से 4 चार बजे तक मोती बाग, चाणक्यपुरी, इंडिया गेट, आईटीओ के आसपास के क्षेत्रों, दिल्ली गेट, मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। शाम को चाणक्यपुरी, आरएमएल गोल चक्कर, धौला कुआं, दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव रोड (एनएच 48) और आस-पास के क्षेत्रों में भी यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस ने मोटर चालकों और यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इन क्षेत्रों में यात्रा करने की योजना बनाते समय इन बातों को ध्यान में रखें।

यात्रियों को आवश्यक यातायात बदलावों की जानकारी के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट और इसके ट्विटर हैंडल को चेक करते रहने की सलाह दी गई है। ट्रंप, पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उच्च-स्तरीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे जहां से वह अमेरिका रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button