ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर
उत्तरप्रदेश

कानपुर: खेल-खेल में हो गया कांड, दोस्त ने मजाक में चुभाया थ्रेड कटर, मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़के की मौत हो गई. वह अपने दोस्त के साथ खेल रहा था. खेल-खेल में दोस्त ने लड़के को थ्रेड कटर चुभा दिया था. थ्रेड कटर सीधा उसके दिल में लग गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लड़के को बचाया नहीं जा सकता. डॉक्टरों ने बताया कि थ्रेड कटर लड़के की दिल में लगा, जिससे उसका दिल पंचर हो गया और बाद में लड़के की मौत हो गई.

खेल में एक दोस्त ने दूसरे को पकड़ा तो उसने खुद को छुड़ाने के लिए थ्रेड कटर चुभा दिया. उस थ्रेड कटर ने हार्ट को पंचर कर दिया, जिसकी वजह से मृतक तड़पने लगा. आनन फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका. हादसा दो दोस्तों के बीच खेल-खेल में हुआ. इसलिए पीड़ित परिवार ने कोई केस करने से इनकार कर दिया.

खेल-खेल में चुभाया थ्रेड कटर

ये मामला कानपुर के पटेल नगर से सामने आया, जहां एक स्मॉल स्केल जूता फैक्ट्री में 17 साल का सुरजीत काम करता था. उसी फैक्ट्री में उसका एक 12 साल का दोस्त भी काम करता था. मंगलवार रात को दोनों फैक्ट्री में खेल रहे थे और खेल-खेल में सुरजीत ने अपने दोस्त को पीछे से पकड़ लिया. अपने आप को छुड़ाने के लिए दोस्त ने वहां रखा थ्रेड कटर सुरजीत को चुभा दिया, लेकिन वह थ्रेड कटर सीधे सुरजीत के दिल में लगा और उसका दिल पंचर हो गया. थ्रेड कटर चुभाने वाले लड़के ने ही इसकी जानकारी अपने परिवार और फैक्ट्री मालिक को दी.

इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

फैक्ट्री मालिक और परिजन पहले सुरजीत को प्राइवेट अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने चेक करने के बाद सुरजीत को कांशीराम सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया. कांशीराम में इलाज के दौरान सुरजीत की मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में यही पता चला है कि खेल खेल में थ्रेड कटर लगने से सुरजीत की मौत हुई है.

मृतक के परिजनों ने नहीं किया केस

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. अगर तहरीर दी जाती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इधर सुरजीत की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. इस घटना के बाद फैक्ट्रियों में नाबालिग बच्चों के काम करने की बात पर भी सवाल उठने लगे है. क्योंकि दोनों दोस्त ही नाबालिग थे.

Related Articles

Back to top button