ब्रेकिंग
Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना

सावन महीने के पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया साथ ही राज्य की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.सीएम की मौजूदगी ने आस्था और उत्सव के माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के लिए रवाना हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है. सीएम ने कहा कि सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिव भक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु कई-कई किलोमीटर पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं.

‘छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का संगम’

सीएम ने कहा कि राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है. यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए एकत्र होते हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है. सीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन न केवल परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं.

ये नेता भी हुए शामिल

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस दौरान सभी लोग बाबा भोले की भक्ति में रंगे नजर आए.

Related Articles

Back to top button