ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे... तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा ने शेफाली बग्गा के सामने किया खुलासा, रह चुकी हैं 150 से ज्यादा गर्लफ्रेंड

नई दिल्ली। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 में जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे ही घरवालों से जुड़े कई राज़ों का खुलासा हो रहा है।हाल ही में स्प्लिट्सविला से आए पारस छाबड़ा ने टीवी एंकर शेफाली बग्गा के सामने खुलासा करते हुए बताया कि वो स्प्लिट्सविला से निकलने के बाद अब तक 150 से भी ज्यादा लड़कियों के साथ रह चुके हैं।

हाल ही में कलर्स टीवी द्वारा आगामी एपिसोड की एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें पारस छाबड़ा और शेफाली बग्गा अपने अपने लव रिलेशन पर बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में पहले शेफाली अपने बॉयफ्रेंड के बारें में बात कर रही थीं। बाद में पारस ने उन्हें सलाह देते हुए बताया, जब मैं स्प्लिट्स विला से निकला को मुझे 150 मिलीं, उसमें से दो तीन तो ऐसी थीं, जो मर जाती मेरे लिए, मैंने भी बहुत फ्लर्ट किया गिफ्ट्स दिए।

आगे पारस ने कहा कि अगर आज भी मैं उन लड़कियों से कहूं कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ रहा हूं तो वो वापस आ जाएंगी, और ऐसी बहुत हैं, मैं भी काफी अच्छा महसूस करता था उनके साथ, लेकिन मैं साथ नहीं रह सकता क्योंकि वो मेरे फैन हैं।

शेफाली पारस की ये बात सुनकर उन्हें अपने रिलेशन के बारे में बताती हैं। इसपर आगे पारस कहते हैं, जो मेरी पहली बंदी थी उसकी शादी हो चुकी है, उसका एक बच्चा भी है, मगर फिर भी वो मुझसे प्यार करती है, जब मैं बिग बॉस आने वाला था तो वो मुझसे ज्यादा एक्साइटेड थी, हम अलग हो चुके हैं मगर आज भी जब हम मिलते हैं तो सेम फीलिंग्स, 2011 में अलग हुए थे, उसके बाद कई लड़कियां आई हैं और उसकी भी शादी हो गई, उसका पति बहुत अच्छा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button