ब्रेकिंग
Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला...
मध्यप्रदेश

जंगल में कच्चे घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत – ग्रामीण सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

सीधी। मझौली थाना क्षेत्र के रक्सा टोला गांव में मंजू अपने कच्चे घर में खाट पर सो रही थी, तभी छज्जे से अचानक एक जहरीला सांप गिरा और उसने महिला को डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे मझौली अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया।

लेकिन लंबा सफर तय करने और देर से पहुंचने के कारण डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शाम 4 बजे मंजू की मौत हो गई। डॉक्टर हिमेश पाठक ने बताया कि महिला को अस्पताल लाते समय तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था, जिससे बचाना मुश्किल हो गया।

इस घटना ने रक्सा टोला जैसे जंगली क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को फिर से उजागर कर दिया है। यहां अब भी पक्के घरों की कमी और सांप-बिच्छुओं जैसे खतरनाक जीवों से बचाव के साधन न होने के कारण लोगों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

Related Articles

Back to top button