ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मनोरंजन

COVID-19 से जीतने के बाद एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को पैरालिसिस अटैक, पैनडेमिक में नर्स बन अस्पताल में की थी ड्यूटी

नई दिल्ली। कोविड-19 से जंग जीतने के बाद एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को अब पैरालिसिस अटैक हो गया है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिखा एक ट्रेंड नर्स हैं और कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान उन्होंने मुंबई के अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में मरीज़ों सेवा की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखा को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिखा के शरीर के दायें हिस्से पर पैरालिसिस अटैक हुआ है। उनकी हालत स्थिर है, मगर बोल नहीं सकतीं। शिखा का मीडिया प्रवक्ता के अनुसार, एक्ट्रेस कोविड-19 संक्रमण से तो उबर गयी थीं, मगर इससे स्वास्थ्य संबंधी दूसरी परेशानियां हो गयीं। गुरुवार रात को उन्हें अटैक आया था। शिखा का कोविड-19 टेस्ट अक्टूबर में पॉज़िटिव आया था।

बता दें, देश में जब कोरोना वायरस पैनडेमिक शुरू हुआ तो शिखा ने 27 मार्च से मुम्बई के जोगेश्वरी स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर काम शुरू कर दिया था। शिखा की इस पहल की तारीफ़ ‘नीति आयोग’ ने अपने ट्वीटर एकाउंट से की थी। आयोग की ओर से शिखा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि “एक स्वयंसेवक के रूप में शिखा मल्होत्रा की निस्वार्थ सेवा कोरोना महामारी में नई आशा, आत्मशक्ति और नेकी का संदेश दे रही है।”

शिखा अभिनय की दुनिया में आने से पहले एक ट्रेंड नर्स थीं और कोविड 19 का प्रकोप शुरू हुआ तो उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का फायदा उठाते हुए मरीज़ों की सेवा करने का बीड़ा उठाया। शिखा ने दिल्ली के वर्धमान माहावीर मेडिकल कॉलेज व सफ़दरजंग अस्पताल से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग की पढ़ाई करने बाद एक्टिंग की पारी शुरू की थी। अभिनेत्री के तौर पर शिखा ने शाह रुख़ ख़ान की ‘फैन’ और शूजित सरकार की ‘रनिंग शादी’ में अहम भूमिकाएं निभायी थीं। 2019 में उन्होंने संजय मिश्रा के अपोज़िट “कांचली” में मुख्य भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button