ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
उत्तरप्रदेश

वेज थाली में खुद डाल दी हड्डी, फिर रेस्टोरेंट मालिक के साथ की बदसलूकी… CCTV ने खोल दी युवकों की पोल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक रेस्टोरेंट में कुछ युवकों ने वेज थाली में हड्डी डाली और हंगामा कर दिया कि वेज थाली में हड्डी निकली है. मामला इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस तक पहुंच गई. पहले पुलिस ने मामले को शांत कराया. इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक से होटल में लगे सीसीटीवी चेक करने के लिए कहा गया, जिसमें युवकों की पोल खुल गई. क्योंकि सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक टेबल पर बैठे युवक ने थाली में से हड्डी उठा कर दूसरे युवक को दी और उस युवक ने वेज थाली में इस हड्डी को डाल दिया.

ये मामला गोरखपुर के शास्त्री चौक से सामने आया. यहां एक “बिरयानी बे” नाम का रेस्टोरेंट है. इस रेस्टोरेंट रोज सैकड़ों आते हैं. बृहस्पतिवार यानी 29 जुलाई को रात के समय 12 से 13 लोग रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे. इनमें कुछ युवकों ने वेज, कुछ युवकों ने नॉन वेज खाना आर्डर किया. इसी बीच एक युवक ने वेज थाली में हड्डी मिलने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया. आरोप लगाया कि इस रेस्टोरेंट में वेज थाली में हड्डी मिलाकर खाना सर्व किया जा रहा है. सावन के महीने में धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की जा रही है.

ज्यादा बिल आने पर किया हंगामा

हंगामा होता देख रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग सकते में आ गए. होटल मालिक रविकर सिंह ने उन्हें समझाया, जब सभी युवक ज्यादा हंगामा करने लगे तो रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस को बताया कि वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने अलग-अलग बन रहे हैं. किसी के थाली में भी हड्डी नहीं गई तो इनकी थाली में कैसे कैसे चली. होटल संचालक ने कहा कि बिल ज्यादा आया है और ये लोग पैसा नहीं देना चाहते हैं. इसलिए हंगामा कर रहे हैं. पहले मौके पर पुलिस ने वहां की स्थिति और सीसीटीवी फुटेज देखे और लड़कों को होटल से बाहर कर दिया.

सीसीटीवी में कैद हो गया पूरा मामला

अब इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक रविकर सिंह ने एक सीसीटीवी वीडियो जारी किया. वीडियो को दिखाकर उन्होंने बताया कि युवक खुद नॉनवेज प्लेट से हड्डी उठाकर वेज प्लेट में डाल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक बीच में बैठे युवक को हड्डी का टुकड़ा पकड़ाता है, जो वेज खा रहे दोस्त की थाली में डाल देता है. रविकर सिंह ने बताया कि कई सालों से वह होटल चला रहे हैं. हमारा किसी की भावना को आहत करने का काम नहीं है, लेकिन कुछ लोग हमारी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देंगे. ताकि इस तरह के झूठे आरोप लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो.

Related Articles

Back to top button