ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

रामलला के दर्शन आसान, फाइलों के नहीं… राज्यपाल आनंदीबेन ने खड़े किए सरकारी कर्मचारियों पर सवाल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बीते दिन अयोध्या दौरे पर थीं. इस दौरान उनकी तरफ से की गई टिप्पणी की चर्चा हर कोई कर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि राज्यपाल ने प्रशासन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. लोगों के लिए बहुत ही आसानी से रामलला के दर्शन हो जाते हैं, लेकिन फाइलों के दर्शन आसान नहीं हैं.

राज्यपाल ने कहा कि फाइलों की मंजूरी के लिए अफसरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इसलिए आज रामलला के दर्शन आसान और फाइलें टेबल दर टेबल भटकती रहती हैं.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशासन पर सीधे तौर पर ये सवाल अयोध्या के CSR कॉन्क्लेव में उठाए हैं. राज्यपाल के बयान से साफ है कि प्रशासन के रवैये की खबर ऊपर आला अधिकारियों तक है कि किस तरीके से लोग इस समय परेशान हो रहे हैं. राज्यपाल का ये बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बयान के बाद से ही अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है, इसके पीछे की वजह भी ये कि अफसरों को कार्रवाई का डर सता रहा है.

राज्यपाल ने अधिकारियों से क्या कहा?

अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में सरकारी ऑफिसों में फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल पर होती रहती है. इन टेबलों पर अलग-अलग प्रकार की गलतियां निकाली जाती हैं. मेरा सभी अधिकारियों से सिर्फ यही कहना है कि जब फाइल पहली टेबिल पर पहुंचे तो वहीं सारी कमियां निकाली जाएं. ताकि लोगों को आसानी हो सके. ये अकेला यूपी का हाल नहीं है लगभग पूरे देश में यही हो रहा है.

अयोध्या के इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 70 आंगनबाड़ी भवनों का शिलान्यास किया. इसके साथ ही जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को 1000 प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराने हेतु समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ. राज्यपाल की तरफ से प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गए सवाल के बाद हड़कंप मचा हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि राज्यपाल का इशारों इशारों में ही कार्यप्रणाली ठीक करने का आदेश है.

Related Articles

Back to top button