ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
उत्तरप्रदेश

युवक का सुसाइड ड्रामा, प्रेमिका को डराने के लिए फंदा बनाया; पुलिस पहुंची तो सोता हुआ मिला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी फाल्तूनगंज में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका को डराने के लिए ऐसा ड्रामा किया कि परिजन से लेकर पुलिस तक सकते में आ गए. युवक ने इंस्टाग्राम पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट किया और फिर मोबाइल बंद कर कमरे में सो गया. मेटा फेसबुक-इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी से पुलिस को अलर्ट मिला तो हड़कंप मच गया.

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को मेटा कंपनी की ओर से अलर्ट मिला कि उनके क्षेत्र में एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने तुरंत लोकेशन ट्रेस की, जो कालीबाड़ी फाल्तूनगंज में हरिशंकर उर्फ नन्हा के घर की निकली. घर पहुंचने पर पुलिस ने युवक ध्रुव राजपूत के बारे में पूछा. परिजनों ने बताया कि वह अपने कमरे में है. पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. मोबाइल फोन भी बंद था, जिससे परिजन घबरा गए.

वीडियो में फंदे से लटका दिखा युवक

पुलिस ने ध्रुव की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो उसमें एक वीडियो मिला, जिसमें वह पंखे से कपड़े के फंदे में लटका हुआ दिखाई दे रहा था. वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा था- “गुड बॉय जिंदगी”. यह देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. कुछ देर बाद दरवाजा खोला गया तो सबकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा. ध्रुव अपने बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था, जबकि उसके सिर के ऊपर पंखे से कपड़े का फंदा लटक रहा था.

प्रेमिका को डराने के लिए रचा नाटक

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ध्रुव ने पूरा सच बता दिया. उसने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन हाल ही में उस लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया. इससे नाराज होकर उसने प्रेमिका को डराने और दबाव बनाने के लिए फांसी लगाने का नाटक किया. ध्रुव ने कपड़े का फंदा पंखे में बांधकर वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर सो गया, ताकि कोई उससे संपर्क न कर सके. उसे अंदाजा भी नहीं था कि मेटा से अलर्ट मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंच जाएगी.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि इस तरह का मजाक या ड्रामा करना गंभीर अपराध है, क्योंकि इससे अफवाह फैल सकती है और किसी की जान भी खतरे में पड़ सकती है. पुलिस ने ध्रुव को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आत्महत्या या किसी भी तरह की हिंसक हरकत से जुड़े वीडियो पोस्ट न करें, क्योंकि इससे न सिर्फ कानूनन कार्रवाई हो सकती है, बल्कि परिवार और समाज में गलत संदेश भी जाता है.

Related Articles

Back to top button