ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

मुंबई में खत्म हुई ब्रिटिश काल की एक और निशानी, गिराया गया अमृतांजन पुल

मुंबईः मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला के पास ब्रिटिश काल का अमृतांजन पुल को रविवार को नियंत्रित विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन ने एतक्सप्रेसवे पर यातायात की स्थिति सुधारने के लिए 190 साल पुराने इस पुल को गिरा दिया।

अंग्रेजों द्वारा 1830 में बनाए गए इस पुल के कारण इस एक्सप्रेसवे पर कई सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं। हालांकि काफी समय पहले पुल के खंभे वाहनों के मार्ग में आने के कारण इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। रायगढ़ जिला कलेक्टर ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन को चार से 14 अप्रैल के बीच पुल गिराने की अनुमति दे दी थी।

कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात बेहद कम रह गया है। इस बीच सही मौका देखकर प्रशासन ने पांच अप्रैल शाम पांच बजे पुल को गिराने के लिए हरी झंडी दी।

Related Articles

Back to top button