ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

कोरोना से जंगः PM मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जलाया दीप

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में कोरोना वायरस संकट से उबरने के संकल्प के साथ रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीप जलाए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दीप जलाते हुए चार तस्वीरें साझा की। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक श्लोक भी लिखा, “शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा । शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥ इस श्लोक का अर्थ है कि हे दीपक आप शुभ करने वाले हो ,हमारा कल्याण करें , आरोग्य प्रदान करके, धन-संपदा दें। शत्रुओं की बुद्धि का नाश करें।
PunjabKesari
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति भवन में दीये जलाए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी दीपक जलाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कोरोना के खिलाफ दीये जलाए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर ने दीप प्रज्वलित किए। पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक साथ खड़ा है।
PunjabKesari
गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दीप जलाकर वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने का प्रयास किया।
PunjabKesari
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जलाया दीया
PunjabKesariPunjabKesari
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलाए दीये

पीएम मोदी की अपील पर लोग अपने घरों की लाइटें बंद करके घरों की बालकनी, दरवाजों पर दिये, टार्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर खड़े हुए। आपको बता दें कि 3 अप्रैल को देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा था कि जब चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है।

Related Articles

Back to top button