ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

तमिलनाडु में आयकर विभाग के छापे में मिली 700 करोड़ रुपए की अघोषित आय

चेन्नई। आयकर विभाग ने तमिलनाडु में बीयर और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) के दो प्रमुख उत्पादकों के यहां छापा मारकर जब्ती अभियान के दौरान 700 करोड़ की बेहिसाब आय बरामद की। मंगलवार की सुबह से चलाए गए तलाशी अभियान में चेन्नई, कोयम्बटूर, तंजावुर और केरल, आंध्र प्रदेश व गोवा सहित राज्य के विभिन्न स्थानों में 55 स्थानों पर छापा मारा गया।

आयकर विभाग ने कहा कि आयकर विभाग ने 6 अगस्त 2019 को तमिलनाडु में बीयर और आईएमएफएल (भारतीय निर्मित विदेशी शराब) के प्रमुख उत्पादकों के मामले में एक खोज और जब्ती अभियान चलाया। हालांकि, विभाग ने किसी भी डिस्टलरी का नाम जाहिर नहीं किया। छापे की कार्रवाई में प्रमोटर्स, प्रमुख कर्मचारियों और मटीरियल के आपूर्ति करने वाले कुछ लोगों के घर शामिल थे।

कई महीनों से जमा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर छापा मारने की कार्रवाई की गई थी। आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि व्यावसायिक समूह इसकी उत्पादन प्रक्रियाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर अपने खर्च को बढ़ाकर बड़े पैमाने पर कर चोरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि छह साल की अवधि के दौरान करीब 400 करोड़ रुपए की कर चोरी की गई।

तलाशी के दौरान विभाग को एक अन्य डिस्टलरी ग्रुप के द्वारा भी इसी तरह से कर चोरी करने के सबूत मिले हैं। इस आधार पर इस ग्रुप के सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। विभाग को तलाशी के दौरान जानकारी मिली थी कि कुछ कर्मचारी अघोषित नगदी के साथ जा रहे हैं। उनकी कार को ट्रैक कर आयकर अधिकारियों ने करीब 4.5 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button