ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

अमेरिका के लिए अगले दो हफ्ते बेहद खतरनाक! ट्रम्प बोले- मुश्किल हालात के लिए तैयार रहो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के तीन लाख का आंकड़ा पार करने और 8,000 से अधिक लोगों की मौत होने के मद्देनजर अमेरिकियों को आगाह किया है कि उन्हें अगले दो हफ्ते और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले दो हफ्ते बहुत जानलेवा होने जा रहे हैं। हम दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इसका सामना करने जा रहे हैं ताकि कम से कम जिंदगियां खोएं और मुझे लगता है कि हम सफल होंगे।

 इस संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी मौजूद रहे। ट्रम्प ने कहा कि हम एक ऐसे दौर से गुजरने जा रहे हैं जो संभवत: इस देश में पहले न देखा गया हो। मेरा मतलब है कि मुझे नहीं लगता कि देश में हमने ऐसा वक्त कभी देखा है। पेंस ने कहा कि जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह अमेरिकी लोगों के लिए मुश्किल सप्ताह होने जा रहा है। देशभर में जांच बढ़ेगी तो मामले भी बढ़ेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल ने अगले दो महीनों में अमेरिका में 1,00,000 से 2,00,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है। हालांकि, अधिकारी सामाजिक दूरी और घर पर रहने समेत सख्त नियमों को लागू करके इस भयावह मंजर से बचने की उम्मीद कर रहे हैं। शनिवार की अमेरिका की तकरीबन 90 प्रतिशत आबादी अपने घरों में सिमटी रही।

न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के न्यू जर्सी और कनेक्टिकट जैसे इलाके देश में कोविड-19 का केंद्र बनकर उभरे हैं। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,000 हो गई है और देश में 8,100 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ट्रम्प ने मीडिया समूहों से कोरोना वायरस संकट से निपटने में देश की अहम लड़ाई के दौरान झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बिना किसी मीडिया संगठन का नाम लिए कहा, ‘‘हम जान बचाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि जितना संभव हो, उतनी कम मौतें हो। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि कुछ मीडिया संगठन झूठी अफवाहें और जनता में डर तथा घबराहट फैलाना बंद करें।

ट्रम्प ने कहा कि उनका सबसे छोटा बेटा बैरन खुश नहीं है क्योंकि उसे ज्यादातर अमेरिकियों की तरह घर में रहना पड़ रहा है। बैरन (14) राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में रहता है। ट्रम्प ने कहा कि बैरन अच्छा एथलीट है और उसे फुटबॉल पसंद है। वह सिर्फ घर में रहने पर खुश नहीं है। वहीं, शनिवार को चीन की ओर से वेंटीलेटर्स लेकर एक विमान न्यूयॉर्क पहुंचा और ओरेगोन राज्य ने भी वेंटीलेटर्स से भरा एक जहाज भेजा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने बताया कि चीन की ई-वाणिज्यिक कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक अरबपति जैक मा और जोसेफ साई की दानराशि से चीन सरकार ने राज्य को 1,000 वेंटीलेटर्स भेजे हैं। उन्होंने बताया कि ओरेगोन राज्य ने भी स्वेच्छा से 140 और वेंटीलेटर्स भेजे हैं।

Related Articles

Back to top button