ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

PM मोदी ने 8 अप्रैल को बुलाई सर्वदलीय बैठक, TMC ने किया किनारा

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न दलों के नेताओं के साथ आठ अप्रैल को होने वाले संवाद में शामिल नहीं होगी। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मोदी संसद में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे सदन में उन विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं।

माना जा रहा है कि बैठक के दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सहित कोरोना वायरस के संकट पर चर्चा होगी। लॉकडाउन के बाद विपक्षी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री का यह पहला संवाद है। वह गैर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कई दिनों से पार्टी कोरोना वायरस के संक्रमण पर संसद में चर्चा की मांग कर रही थी लेकिन यह कभी नहीं हुआ।

ममता बनर्जी नीत पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा,‘तृणमूल कांग्रेस बैठक में शामिल नहीं होगी। हम मार्च महीने से ही कोरोना वायरस संक्रमण के मुद्दे पर संसद और सर्वदलीय बैठक में चर्चा की मांग कर रहे थे लेकिन वह कभी नहीं हुआ। अब क्यों (बैठक)? सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए?’

Related Articles

Back to top button