ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

पंजाब के कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, मान सरकार ने लिया अहम फैसला

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए औद्योगिक क्षेत्र के लिए सेक्टर वार कमेटियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिनके बारे वह उद्योगपतियों की बैठक में चर्चा करते थे। इसलिए सरकार ने प्रत्येक सेक्टर के लिए एक कमेटी और कमेटी का चेयरमैन बनाने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि इन कमेटियां के साथ उद्योग जगत के लिए बहुत लाभकारी होगा और अगर किसी क्षेत्र को कोई समस्या आती है, तो उस सेक्टर की कमेटी के चेयरमैन आकर सरकार से बात कर सकते हैं। इसलिए सभी को आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों को फायर ब्रिगेड में भर्ती नहीं किया जाता था।

वे प्रैक्टिकल पेपर में फेल हो जाती थीं। इसका कारण यह था कि उन्हें लड़कों की तरह 60 किलो का बोरा उठाकर दौड़ना पड़ता था, लेकिन अब लड़कियों के लिए यह वजन घटाकर 40 किलो कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पहली बार पंजाब पहले नंबर पर आया है। हमारे 800 से ज्यादा बच्चों ने नीट पास किया है और पंजाब तरक्की कर रहा है।

Related Articles

Back to top button