ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

संसद भवन में हंगामा! आमने-सामने हुए रवनीत बिट्टू और गुरजीत औजला

संसद भवन में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। संसद भवन के अंदर राहुल गांधी वाले मुद्दे पर रवनीत सिंह बिट्टू और गुरजीत सिंह औजला आमने सामने हो गए। गौरतलब है कि, संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है और एक बार फिर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब सभी सांसद बाहर आ रहे थे, तभी केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के बाद दोनों में बहस हो गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

इस दौरान बिट्टू ने राहुल गांधी द्वारा पेश किए गए आंकड़ों पर भी तीखी टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार से घबरा गई है। इसके साथ ही चुनाव में धांधली को लेकर भाजपा को घेरा गया, जिससे नाराज रवनीत सिंह बिट्टू पत्रकारों से बात किए बिना ही चले गए। बताया जा रहा है कि, आज भी बिहार में मतदाता सूची के विशेष त्वरित पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई।

Related Articles

Back to top button