ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

indian Railways: लॉकडाउन के बाद रेलवे सेवा शुरू होने पर किसे यात्रा करने की मिलेगी अनुमति, जानिए क्‍या-क्‍या होगा जरूरी

नई दिल्ली। देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन खुलने के बाद यात्राओं के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव और सामाजिक दूरी कायम रखने के मापदंडों के लिए रेलवे ने अभी से सारे जतन शुरू कर दिए हैं। यात्रा संबंधी प्रतिबंध हटने के बाद वह रेल यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करने संबंधी सुझावों पर विचार कर रहा है। इसमें यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करने की शर्त के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए सभी को ‘आरोग्य सेतु’ ऐप का भी इस्तेमाल करने की हिदायत दे सकता है। सिर्फ स्वस्थ यात्रियों को ही रेल से सफर करने का भी निर्देश दिया जा सकता है।

सरकार की मंजूरी के बाद चरणबद्ध तरीके से होंगी रेल सेवाएं बहाल

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते विगत 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के तहत सभी यात्री रेलों का सफर भी स्थगित है। रेल यात्रा फिर शुरू करने की सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे यात्राएं चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले हफ्ते में यह फैसला लिया जाएगा कि रेल सेवाएं फिर से किस तरह बहाल की जाएं। रेलवे अपने 19 मार्च के उस फैसले पर भी विचार करेगा, जिसके चलते रेल यात्रियों को टिकटों पर मिलने वाली सभी छूटों को बंद कर दिया गया था। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांच की प्रक्रियाओं को भी निर्धारित किए जाने की जरूरत है। रेल यात्राएं शुरू होने के बाद सभी यात्रियों से मुंह पर मास्क पहनने की भी अपील की जाएगी। साथ ही आरोग्य सेतु ऐप भी इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। साथ ही केवल सेहतमंद यात्रियों को ही सफर करने को कहा जाएगा।

राजस्‍व की ओर नहीं, यात्रियों की सुरक्षा रेलवे का ध्‍यान 

रेलवे ने अपनी सेवाएं बहाल करने के विकल्पों पर चर्चा की है। रेलवे बोर्ड की ओर से हरेक ट्रेन पर मंजूरी के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। रेलवे बोर्ड के प्रत्येक जोन को चरणबद्ध तरीके से बहाल किए जाने का सुझाव दिया गया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील समय है और हमारा ध्यान राजस्व जुटाने की ओर फिलहाल नहीं है। हमारा पूरा ध्यान यात्रियों की सुरक्षा पर है और यह सुनिश्चित करना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण और न फैले।

जैसे ही सरकार हरी झंडी देगी ट्रेने उसी के अनुरूप संचालित होंगी। फिलहाल इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बोर्ड की ओर से जोन की कौन सी ट्रेनों को पहले शुरू किया जाए, इस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी इस बात पर विचार चल रहा है कि प्रवासियों के रूट वाली ट्रेनों को पहले चलाया जाए, या फिर उन रूटों की ट्रेनों को चलाया जाए जहां ज्यादा हलचल के आसार नहीं हैं। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे को अभी यह भी देखना है कि लॉकडाउन किस तरीके से खुलता है। अगर यह कुछ चयनित क्षेत्रों के लिए होगा तो उन्हीं क्षेत्रों के लिए ट्रेनें चलेंगी।

Related Articles

Back to top button