ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

कोरोना वायरस ने ली पहली भारतीय विमानन कंपनी की बलि, कर्मचारियों को अवैतनिक छुट्टी पर भेजा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी से उड्डयन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस से पैदा हुई परिस्थितियों के चलते क्षेत्रीय विमानन कंपनी एयर डेक्कन ने अपना परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए यह भी कहा कि कर्मचारियों को इस अवधि के लिए अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है।

अगले आदेश तक के लिए परिचालन रहेगा बंद

अपने कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में एयर डेक्कन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘वर्तमान वैश्विक और घरेलू हालात बेहद विपरीत हैं। भारतीय विमानन नियामक ने लॉकडाउन के चलते 14 अप्रैल तक परिचालन बंद रखने का निर्देश दिया हुआ है। ऐसे में कंपनी के पास अगले आदेश तक के लिए परिचालन बंद कर देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। बेहद भारी मन से मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कंपनी के सभी स्थायी, अस्थायी और अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को परिचालन बंद रहने की अवधि में अवैतनिक अवकाश पर भेजा जा रहा है।’

कंपनी का मुख्‍य केंद्र गुजरात 

गौरतलब है कि एयर डेक्कन के पास 18-सीटों वाले चार विमान हैं, जिनके माध्यम से वह पश्चिम भारत में क्षेत्रीय उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी का मुख्य केंद्र गुजरात है। सिंह ने ई-मेल में कहा कि अगले सप्ताह कंपनी के विभाग प्रमुखों की बैठक होगी जिसमें चुनिंदा अधिकारियों की सेवा बरकरार रखने का फैसला लिया जाएगा, ताकि परिस्थितियां परिचालन के अनुरूप होते ही उड़ान सेवा वापस बहाल की जा सके।

एयर इंडिया ने चार उड़ानों के यात्रियों से क्वारंटाइन को कहा

उधर, एयर इंडिया ने मार्च के महीने में अपनी चार उड़ानों के यात्रियों से क्वारंटाइन के लिए कहा है। इन उड़ानों में यात्रा करने वाले तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह अपील की गई है। इनमें गोवा-मुंबई के बीच दो उड़ानें और मुंबई-दिल्ली और दिल्ली-पटना उड़ान शामिल है। एयरलाइन ने ट्वीट कर कहा कि 22 मार्च को मुंबई-दिल्ली की उड़ान संख्या एआइ-101 और 23 मार्च को दिल्ली-पटना की उड़ान एआइ-514 के एक यात्री को संक्रमित पाया गया है। मुंबई-गोवा के बीच 22 मार्च की उड़ान संख्या एआइ 883 और 19 मार्च की उड़ान एआइ 661 के यात्रियों से भी क्वारंटाइन की अपील की गई है। इनके दो यात्रियों को संक्रमित पाया गया है।

Related Articles

Back to top button