ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला, जांच में पॉजिटिव मिली बोकारो की महिला; मचा हड़कंप

रांची। Coronavirus Update कोरोना वायरस ने झारखंड में भी अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। राज्य में एक और तब्लीगी महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तेलो गांव की महिला की रविवार को जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे बोकारो जनरल अस्पताल में बने कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। इसी के साथ झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

राज्य में अभी तक 3 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

एनएचएम द्वारा कोविड-19 के टेस्ट हेतु अभी तक राज्य के विभिन्न जिलों से 911 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए जिनमें से 3 लोगों  का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है।  727 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया वहीं  बाकी 181 लोगों का रिपोर्ट प्रतीक्षा में है। राज्य सरकार कोरोना से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में 3676 कोरेन्टीन सेंटर खोले गए हैं जिसमें अब तक 14228 लोगों को रखा गया है। वहीं 143227 लोगों को होम कोरेन्टीन में रखा गया है। 134257 लोगों को स्टाम्प लगाया गया है और 11980 लोगों ने अपना कोरेंटिन पूरा कर लिया है। कोरोना से संबंधित मरीजों के देखभाल हेतु राज्य में 48 हॉस्पिटल है जिसमें 2562 मरीजों को रखा जा सकता है। राज्य के हॉस्पिटलस में 2090 आइसोलेटेड वार्ड, 1117 बेड, 163 वेंटिलेटर है। राज्य में कुल 229349 ट्रिपल लेयर मास्क, 65814  n95 मास्क, 5535 पीपीई किट एवं 3384 वीटीएम कीट वितरित किए जा चुके हैं । सरकार के पास अभी स्टॉक में ये सभी सामग्री उपलब्ध है जिसेे आवश्यकता अनुसार संबंधित जगहों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

चंद्रपुरा प्रखंड के तीन दंपती बांग्लादेश के ढाका में हुए तब्लीगी जमात में शामिल होकर विगत 15 मार्च को अपने-अपने घर लौटे थे। तीनों दंपत्ति की स्क्रीनिंग कराई गई। तत्पश्चात उन्हें चास के जीजीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। तीनों दंपती के सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजे गए थे, जिनमें एक महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

आगे ये होगी कार्रवाई

  1. महिला जिस घर में रहती थी उसके 3 किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया जाएगा और वहां के सभी लोगों की जांच होगी।
  2. सात किलोमीटर के क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

कब कहां मिले मरीज

  1. 31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी में ठहरी मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला पाई गई संक्रमित।
  2. 02 अप्रैल : हजारीबाग के  विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।
  3. 05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला है। कोरोना संक्रमित यह मरीज बोकारो के तेलो गांव की रहनेवाली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। महिला तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई है। वह 15 मार्च को बांग्लादेश से लौटी है। बांग्लादेश में कुछ दिनों पूर्व तब्लीगी जमात का सम्मेलन हुआ था, जिसमें 6 लोग बोकारो के चंद्रपुरा से तथा 3 व्यक्ति चंदनक्यारी से शामिल होने गए थे। झारखंड में अबतक कुल 775 लोगों की जांच में 574 रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं। 198 की रिपोर्ट का इंतजार है।

झारखंड में मिला कोरोना का तीसरा मरीज

झारखंड में रविवार को एक और महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बोकारो के तेलो की रहनेवाली यह मरीज हाल ही में बांग्लादेश से लौटी है। उसके साथ उसके पति समेत पांच अन्य लोग भी बांग्लादेश से लौटे हैं। बोकारो प्रशासन की ओर से सभी छह लोगों को क्ववारंटाइन किया गया है। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। उधर कोरोना का तीसरा मरीज मिलने के बाद सभी जिलों में स्क्रीनिंग और जांच का काम तेज कर दिया गया है। राज्य में अबतक 775 मरीजों की जांच हुई है, जिनमें तीन केस पॉजिटिव मिले हैं। 198 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

कोरोना वायरस : फैक्ट फाइल

  1. 136 सैंपल रविवार को जांच के लिए रिम्स और एमजीएम भेजे गए। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
  2. 911 लोगों के सैंपल की जांच अबतक हुई है।
  3. 727 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि तीन लोगों में संक्रमण मिला है।
  4. 1,43,227 लोग अबतक होम क्वारेंटाइन में रखे गए हैं|
  5.  14,228 लोग अस्पतालों में क्वारेंटाइन में रखे गए हैं।

बोकारो के चंद्रपुरा की रहने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना वायरस का एक और मरीज टेस्‍ट में पाॅजिटिव पाया गया है। अब झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मरीज बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड की रहने वाली है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि चंद्रपुरा प्रखंड के तीन दंपती बांग्लादेश के ढाका में हुए तब्लीगी जमात में शामिल होकर 15 मार्च को चंद्रपुरा अपने-अपने घर लौटे थे। तीनों दंपती की स्क्रीनिंग कराई गई।

तत्पश्चात उन्हें चास स्थित शैक्षणिक संस्थान जीजीईएस के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। पिछले दिनों तीनों दंपती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। गौरतलब है अबतक झारखंड में दो लोगों में कोराेना वायरस की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रविवार को तीसरा मरीज मिलनेे के बाद राज्य में हड़़कंप मचा है|

Related Articles

Back to top button