ब्रेकिंग
Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान... Drama in Betma: फिरौती के लिए रचा अपहरण का सनसनीखेज नाटक; किसान निकला खुद का 'अपहर्ता', 4 आरोपी गिरफ... Bhopal Illegal Colonies: प्रशासन का बड़ा एक्शन; अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 28 करोड़ की जमीन मुक्त Superstition Crime: मध्य प्रदेश में अंधविश्वास का खौफनाक अंत; पड़ोसी को मारने के लिए दी थी सुपारी, 5... Ratlam Tazias Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा हादसा; ताजिया के हाईटेंशन लाइन से टकराने से 3 ल... Lucas Trejo Family Missing: वेनेजुएला भूकंप में ढही फुटबॉलर लुकास ट्रेजो की इमारत; पत्नी और बच्चे ला...
देश

EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को दी बड़ी राहत, अब आधार से भी हो जाएगा ये काम

नई दिल्ली। PF सब्सक्राइबर्स अब आधार कार्ड के जरिए भी अपने पीएफ अकाउंट में दर्ज जन्मतिथि को दुरुस्त करा सकेंगे। इससे पीएफ खाताधारकों को ऑनलाइन केवाइसी कराने में मदद मिलेगी। श्रम मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ”COVID-19 महामारी के समय ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने पीएफ मेंबर्स को ईपीएफओ रिकॉर्ड्स में जन्मतिथि में सुधार में मदद के लिए फील्ड ऑफिसर्स को संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे उनके UAN की केवाइसी में आसानी होगी।”

श्रम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएफ खाता में दर्ज जन्मतिथि में सुधार के लिए आधार कार्ड स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि, पीएफ अकाउंट में दर्ज जन्मतिथि एवं आधार में दर्ज जन्म की तारीख में तीन साल से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए।

PF खाताधारक जन्मतिथि में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने कहा है कि इससे EPFO अपने सब्सक्राइबर की ओर से दी गई जानकारी को तत्काल UIDAI से सत्यापित कर लेगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे जन्मतिथि में बदलाव में लगने वाले समय में कमी आएगी।

EPFO ने अपने फील्ड ऑफिसेज को ऑनलाइन क्लेम रिक्वेस्ट के जल्द निपटारे का निर्देश दिया है ताकि कोविड-19 महामारी की वजह से वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहे पीएफ मेंबर्स को जल्द-से-जल्द राहत मिल जाए।

इससे पहले  EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को कोविड-19 की वजह से तीन माह की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता नॉन-रिफंडेबल एडवांस के रूप में निकालने की अनुमति दे दी थी। हालांकि, यह सुविधा ऐसे पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए है, जिनका केवाइसी पूरा है। अब इस फैसले से ऐसे पीएफ सब्सक्राइबर्स को अपने अकाउंट का केवाइसी कराने में मदद मिलेगी, जिन्हें जन्मतिथि में सुधार करवाना है।

Related Articles

Back to top button