ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ...
देश

सिंगर कनिका को अस्पताल से मिली छुट्टी, 14 दिन रहना पड़ेगा क्वांरटाइन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई में आइसोलेट की गईं सिंगर कनिका कपूर की छठवीं रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसकी वजह से उन्हें अस्पलात से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि कनिका को घर में ही 14 दिन के लिए क्वांरटाइन रहना पड़ेगा। बता दें कि बीते दिनों आई उनकी पांचवी रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी जिसकी वजह से उनकी बेचैनी बढ़ गई थी। 

लंदन से लौटकर की थी तीन पार्टियां
कनिका लंदन से लौटकर 14 मार्च को लखनऊ आईं थी। यहां पहले वह ताज होटल रूकी थीं। वे लखनऊ में ही तीन पार्टियों में भी शामिल हुईं थीं। पार्टी में जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंभी वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह परिवार संग शामिल हुए वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने भी शिरकत की थी। इसी पार्टी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद परिवार के साथ शामिल हुए थे। इसके अलावा यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, कुश भार्गव समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा रही। चर्चा है कि होली की पार्टी में बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्र ‘अंटू’ भी शामिल हुए। अंटू का तो वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

कनिका ने छिपाई थी संक्रमण वाली बात
लंदन से लौटकर बिना किसी को इसकी जानकारी दिए और कोराेना से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में कनिका पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद कनिका ने अपने वकील से मुकदमें के सिलसिले में बात की। आरोप है कि कनिका ने एयरपोर्ट पर भी जांच नही कराई थी। संक्रमण छिपाने पर कनिका के खिलाफ प्रशासन ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button