ब्रेकिंग
Balrampur News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में आशाराम बापू की फोटो वाली किताब बांटने पर बड़ी कार्रवाई, प्... DA Hike Chhattisgarh News: भाजपा के घोषणापत्र का हवाला देकर फेडरेशन ने सरकार से की मांग, समय पर डीए ... MP Crime News: इंदौर जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया जेल प्रहरी खंडवा जेल... Panna Lokayukta Trap: पन्ना में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर... Indore Congress News: दिल्ली चलो जन मार्च के लिए इंदौर में जोर-शोर से तैयारियां, राहुल गांधी के समर्... Narmadapuram News: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, दक्षिण भारत और दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेश... Ujjain Kshipra River News: सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी की बदहाली पर विशेषज्ञों की चिंता, 5 देशों... Sheopur News: कुपोषण प्रभावित कराहल में भगवान भरोसे चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र, महीनों से गायब मिलेंगी ... Madhya Pradesh Toll Plaza News: एमपी के 149 टोल प्लाजा होंगे डिजिटल नेटवर्क से लैस, भोपाल मुख्यालय स... Shahdol Tiger Attack: शहडोल में गाय ढूंढने जंगल गए ग्रामीण पर टाइगर ने किया हमला, दर्दनाक मौत से गां...
देश

दुनिया में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख के करीब, 69 हजार से अधिक मौतें

दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 13 लाख के करीब पहुंच गया है और 69 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 69, 444 लोग जान गंवा चुके हैं और 1,273,990 केस पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं।। भारत में आधिकारिक रूप से 4, 899 लोग संक्रमित हैं, जबकि 118 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में आग की तरह फैल रहा कोरोना
यहां संक्रमण के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 34,000 से एकदम 337, 278 तक पहुंच गया है जबकि 8,500 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे खराब हालात न्यूयॉर्क शहर में जहां अमेरिका की कुल मौतों की एक चौथाई से अधिक संख्या हो गई है। वायरस से न्यूयॉर्क में एक दिन में 630 लोग मारे गए। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के बाद मिशिगन में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां डेट्रॉइट में 223 मौतें हुईं, जो न्यूयॉर्क शहर के अलावा अमेरिका के मेट्रो क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं।

अफगानिस्तान में 24 घंटे में 30 नए मामले 
अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में 30 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ताजा मामले हेरात (16), काबुल (6), निमरूज़ (3), कुंदुज़ (2), फ़रीब (2) और दाइकुंडी (1) प्रांतों में सामने आए हैं। टोलोन्‍यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 367 हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया में 5687 लोग संक्रमित
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। रविवार को 34 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5687 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी वहां के अधिकारियों ने दी है। न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि राज्य में अब 2,580 कुल संक्रमण थे और रूबी प्रिंसेस क्रूज शिप के तीन यात्रियों सहित 4 लोगों की शनिवार रात मृत्यु हो गई।

चीन में  30 नए मामले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने  बताया कि चीन में कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए हैं, इनमें से पांच में यह संक्रमण घरेलू स्तर पर फैला है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को ‘कम जोखिम वाल क्षेत्र’ घोषित किया गया जो स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर इशारा करता है। आयोग ने कहा कि बिना लक्षण वाले 1,024 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं। इनमें 244 विदेश से संक्रमित होकर आए लोग हैं।

फ्रांस में गंभीर हालत
कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित फ्रांस में गंभीर हालत में भर्ती मरीज जिनके जिंदा रहने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है अपनी हर सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके इस कठिन समय में दर्द को कम करने वाली दवा और वेंटिलेटर की कमी के चलते चिकित्सक उन्हें सम्मानजनक मौत देने में भी खुद को असहाय पा रहे हैं। फ्रांस में जैसे-जैसे कोरोना वायरस की महामारी विकराल हो रही चिकित्सा कर्मी उन अनुभवों को साझा कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कैसे किसी मरीज को गहन चिकित्सा कक्ष के बिस्तर देना है या नहीं इसका कठोर फैसला किया। फ्रांस में महामारी शुरू होने के बाद से 2000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button