ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

BJP के 40 साल पर पीएम मोदी LIVE, बोले- कोरोना के खिलाफ व्यापक जंग रखेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया मुश्किन दौर से गुजर रही है। पूरी मानव जाति पर संकट की घड़ी आ गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ व्यापक जंग छिड़ गई है। देश और दुनिया ने इसकी गंभीरता को समझा। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और उनसे कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशों के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने को कहा।

पीएम मोदी का संदेश:-

  • हमारी पार्टी का स्थापना दिवस, एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया, एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है।
  • चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है।
  • कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है।
  • भारत दुनिया के उन देशों में है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की।
  • भारत ने एक के बाद एक अनेक निर्णय किए, उन फैसलों को जमीन पर उतारने के भरसक प्रयास किया।
  • सभी सरकारों को साथ लेकर आगे बढ़ने में काई कमी न रहे इसकी चिंता की।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर उन सभी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को जब भी राष्ट्र की सेवा का अवसर मिला है, उसने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि जब भी भाजपा को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की। उन्होंने लिखा कि भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी की महत्ता समझते हुए जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें।

Related Articles

Back to top button