ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ...
देश

बिलासपुर नगर निगम के लिंगियाडीह में 57 लाख से बनेंगी नाली व सड़कें

बिलासपुर। नगर निगम के लिंगियाडीह (रवींद्रनाथ टैगोर नगर) के श्याम नगर व रामनगर में 57 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के दौरान वार्ड के महिला पुरुष व बच्चों के चेहरे में उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पंचायत काल मे नाली ,सड़क व पानी की समस्या से गुजर रहे थे। साथ ही नगर निगम में जुड़ने के बाद पहली बार इतना बड़ा विकास कार्य की सौगात मिली है। डोर टू डोर आने वाले कचरा गाड़ी में घर का गीला सूखा कचरा को फेंक सके, इसके लिए वार्ड के लोगों को जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी व महापौर रामशरण यादव ने अपने हाथों से डिब्बों का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अब सभी लोगों के घर में कचरा गाड़ी आती है उसी में कचरा डालना है और अपने आसपास को स्वच्छ रखने में नगर निगम की मदद करनी है। वार्डवासियों को संबोधित करते हुए विजय केशरवानी ने कहा की कांग्रेस सरकार की सारी योजना का लाभ आप लोगों तक पहुंचाने का कर्तव्य मेरा है। आप लोगों ने मेरे ऊपर जितना भरोसा किया है इसी विश्वास को लेकर आप लोगों के लिए मैं लगातार मेहनत करता रहूंगा

इसी मेहनत का परिणाम है कि लिंगियाडीह में अंग्रजी मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल खुला है जिसमे गरीब के बेटा बेटी अंग्रजी माध्यम में शिक्षा निश्शुल्क प्राप्त कर पा रहे हैं। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि नगर निगम में शामिल किए गए क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर शहर जैसा विकास करना है। कोरोना महामारी के चलते विकास में धीमा हो गया था लेकिन अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप विकास कार्यों का विस्तार होगा।

Related Articles

Back to top button