ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मध्यप्रदेश

Drama in Betma: फिरौती के लिए रचा अपहरण का सनसनीखेज नाटक; किसान निकला खुद का ‘अपहर्ता’, 4 आरोपी गिरफ्तार

बेटमा: बेटमा थाना क्षेत्र में अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और परिजनों को हिलाकर रख दिया। 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए रचे गए अपहरण के नाटक का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिसे ‘अपहृत’ मानकर पुलिस तलाश रही थी, वह खुद इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।

📸 फिरौती के लिए मोबाइल पर भेजा था ‘झूठा’ फोटो

22 जून को किसान हुकुमसिंह सोलंकी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति 21 जून की रात से लापता हैं। इसके कुछ समय बाद ही परिजनों के मोबाइल पर एक फोटो भेजा गया, जिसमें हुकुमसिंह के हाथ बंधे हुए थे। साथ ही, उन्हें रिहा करने के बदले 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

🔍 पुलिस की जांच में खुली साजिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेटमा पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने जब हुकुमसिंह को दस्तयाब किया, तो पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह पूरी योजना बनाई थी।

⚖️ चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में हुकुमसिंह उर्फ मांग (38) समेत उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में विक्रम (20), रोशन बामनिया (19) और अमन उर्फ छोटेलाला (21) शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button