ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
मध्यप्रदेश

उमंग सिंघार बोले- MP में 38 महिलाएं प्रतिदिन हो रही लापता! रेप के मामलों में भी हुई 33% वृद्धि, सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए

भोपाल  : मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने सीएम मोहन अपील की है। सिंघार ने कहा कि कल रक्षाबंधन का पर्व है। यह एक ऐसा अवसर है, जब भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता है, लेकिन भाई होने के नाते आप इस दायित्व में असफल होते दिख रहे हैं। आपके मुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहते हुए, बहनों के साथ हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

विधानसभा के आंकड़ों के अनुसार

  • प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 33% की वृद्धि हुई।
  • प्रतिदिन लगभग 20 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • प्रतिदिन औसतन 38 महिलाएं लापता हो रही हैं।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बहनें असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस रक्षाबंधन पर आप प्रण लें कि बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएंगे। दुराचार करने वाले अपराधी, चाहे वह भाजपा से जुड़ा हो या कोई और, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह बात केवल बोलने तक सीमित न रहे, बल्कि इसे करके दिखाएं। इस रक्षाबंधन, यही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

Related Articles

Back to top button