ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव, गाड़ियों की रफ्तार भी थमी

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. हालांकि बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार (आज) को आंधी और बारिश की संभावना जताई है. हालांकि उस पहले ही शुक्रवार की रात देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है. जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. बता दें कि आज रक्षाबंधन का त्योहार है और उसे अगले दिन रविवार की छुट्टी ऐसे में लोगों को विकेंड पर गर्मी से राहत मिलेगी.

आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद है.वहीं हफ्ते की शुरुआत की बात करें तो मंगलवार के बाद से बारिश नहीं हुई थी. दिन में तेज धूप के चलते लोगों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था.

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 0.1 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अब उम्मीद की जा रही है कि जा रही है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी.

आज और कल कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि ने अनुमान जताया कि दिल्ली एनसीआर में 14 अगस्त तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा. तापमान फिलहाल 34 से 24 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. धूप और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा. एक अच्छी बात यह है कि आज दिल्ली एनसीआर में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button