ब्रेकिंग
Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा पर रक्षाबंधन का जश्न, स्कूली बच्चों ने SSP और जवानों को बांधी राखी

आज पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है. भारत और पाकिस्तान सीमा पर भी इस पावन पर्व की खुशी देखने को मिल रही है. हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपने घरों से दूर रहते हैं, जिसके कारण वे कई त्यौहार नहीं मना पाते, लेकिन पंजाब के फिरोजपुर के स्कूली बच्चों ने जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया. स्कूली बच्चों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाइयां दीं.

एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह और पुलिस अधिकारियों को भी राखी बांधी गई. स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी एसएसपी फिरोजपुर और पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी. इस मौके पर एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह बहुत अच्छा लगा कि बच्चों ने रक्षाबंधन पर मुझे और मेरे पूरे स्टाफ को राखी बांधी. एसएसपी फिरोजपुर ने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं कि हम बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे.

बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी

इस मौके पर एक महिला बीएसएफ जवान ने कहा, “हम अपने घरों से दूर हैं, लेकिन आज इस त्योहार पर बच्चों ने हमें दूरी का एहसास नहीं होने दिया.” महिलाओं और बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी. साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी की. कई बहनों ने भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी.

राजस्थान में भी जवानों के साथ मनाया पर्व

गौरतलब है कि हर साल रक्षाबंधन पर कई बहनें भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचती हैं और जवानों को राखी बांधती हैं. पंजाब के अलावा जैसलमेर में भी सरहद पर रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां देखने को मिली. यहां बालिकाएं सीमा सुरक्षा बल की 122वीं वाहिनी सेक्टर साऊथ पहुंची और बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी. इस दौरान राखी बांधने आईं बहनें भावुक हो गईं. बीएसएफ के जवान और अधिकारियों ने उनके प्रति अपना स्नेह दिखाया और काफी खुश दिखाई दिए.

Related Articles

Back to top button