ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

लोहे की रॉड और कैंची से किया हमला… MP में युवक को बेरहमी से मार डाला

मध्य प्रदेश के सागर से हत्या का एक मामला सामने आया है. सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र के मेंकरीला मोहन में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. मृतक की पहचान अरविंद अहिरवार के रूप में हुई है. उसकी उम्र 30 साल थी. वो संत रविदास वार्ड का रहने वाला था. मृतक बेलदारी का काम करता था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंद का छोटा भाई साहब सिंह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 15-16 अपराध दर्ज हैं. वो मोहल्ले के संत रविदास मंदिर के बाहर बैठा था, तभी उसका विवाद करीबी रिश्तेदार जीवन लाल अहिरवार, प्रभु दास अहिरवार, छोटू कमलेश, बाबू, अर्जुन और अन्य से हो गया.

लोहे की रॉड और खपचे से किया हमला

इसी दौरान बीच-बचाव करने अरविंद पहुंचा तो इन लोगों ने उस पर लोहे की रॉड और खपचे ( पान- सब्जी काटने की कैंची) से हमला कर दिया. घटनाक्रम का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. फिर वीडियो वायरल हो गया. मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार, घटनाक्रम शनिवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच का है.

मौके पर ही हो गई युवक की मौत

आरोपियों में से कमलेश और छोटू को छोड़कर बाकी सब पुलिस की हिरासत में हैं. प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि आरोपी जीवन की लड़की की शादी में साहब और अरविंद ने कोई विवाद किया था. जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी. प्रभुदास, अरविंद और साहब की मां आपस में बहनें हैं. दोनों ही नजदीकी रिश्तेदार हैं. अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई.

मामले की जांच जारी

आरोपियों में एक बाबू अहिरवार वायुसेना का कर्मचारी बताया जा रहा है. फिलहाल वह भी पुलिस की हिरासत में में है. टीआई राजपूत के अनुसार मामले की जांच जारी है. मौके से फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है. जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button