ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
पंजाब

दरिंदा पिता! 3 साल तक अपनी ही बेटी को बनाता रहा शिकार

मोगा : थाना मैहना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके सौतेले पिता द्वारा करीब 3 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आने पर मानवीय रिश्ते तार-तार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथित आरोपी की दूसरी शादी करीब 13-14 साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने साथ एक बेटी भी ले आई थी, जो अब 15 साल की हो गई है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता उसे 3 साल से लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा है। इस संबंध में मैंने हैल्पलाइन 112 पर भी शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि जब भी मैंने कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उसका सौतेला पिता मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर मैंने इस संबंध में अपनी मां को भी बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपी के अलावा पीड़ित लड़की का मैडीकल चैकअप कराया जा रहा है। इसके बाद कथित आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button