ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

सलमान खान के शो में दिखेंगी पहलगाम हमले में शहीद अधिकारी की पत्नी? हैं एल्विश की दोस्त

सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत होने वाली है. इस सीजन का पहला एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर आएगा और उसके बाद टीवी पर. 24 अगस्त से इस सीजन की शुरुआत हो रही है. सलमान खान के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें वो एकदम नेता बने दिख रहे हैं. 19वां सीजन पॉलिटिकल थीम पर बेस्ड है. लगभग कंटेस्टेंट्स का नाम शो के लिए फाइनल किया जा चुका है. इसी बीच पहलगाम हमले में शहीद हुए इंडियन आर्मी के जवान विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी चर्चा में है. खबर आई है कि उन्हें ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स इस बार शो में हिमांशी नरवाल को लाना चाहते हैं. इसकी वजह है जनता. दरअसल पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही हिमांशी नरवाल से व्यूअर्स जुड़े हैं. और मेकर्स चाहते हैं कि उनके शो का वो लोग हिस्सा बने, जिनसे लोग पहले से कनेक्ट कर पा रहे हो. यही वजह है कि उन्हें इस सीजन में लेने की बात हुई है.

‘बिग बॉस 19’ में दिखेंगी हिमांशी नरवाल?

‘बिग बॉस 19’ में एंट्री की खबरों को लेकर हिमांशी नरवाल चर्चा में हैं. यह तो कहा जा रहा है कि उन्हें शो का ऑफर मिला है. पर उनकी तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके पिता ने बिग बॉस में जाने की खबरों को खारिज किया है. पर अबतक कुछ भी कन्फर्म नहीं बताया जा सकता है. जल्द ही क्लियर हो जाएगा कि हिमांशी का क्या फैसला है. वो शो में आएंगी भी या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह खबरें भी हैं कि उन्हें शो ऑफर ही नहीं हुआ है.

नेवी ऑफिसर विनय नरवाल के पहलगाम हमले में शहीद होने के बाद ही उनकी पत्नी हिमांशी का नाम पहली बार सामने आया था. शादी के बाद हनीमून के लिए पहलगाम घूमने गए इस कपल की जिंदगी हमले के बाद पूरी तरह बदल गई. हिमांशी की एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी. जहां वो मृत पति के पास बैठी नजर आ रही थीं, साथ ही रोती हुई दिखाई दी थीं. जिसके बाद यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने बताया था कि वो हिमांशी के साथ कॉलेज में पढ़ चुके हैं.

सलमान के शो में कौन-कौन आ रहा?

सलमान खान के शो का ऑफर इस साल भी कई एक्टर्स को मिला था. जिसमें से कई स्टार्स मना कर चुके हैं. तो कई का नाम अब भी चर्चा में है. जिसमें धनश्री वर्मा, अपूर्वा, मैजू समेत कई एक्टर्स शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button