ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
पंजाब

पंजाब में लैंडस्लाइड के बाद हादसे का शिकार हुए बच्चों से भरी स्कूल बस, थमी सांसे

पठानकोट: लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं और कई इलाकों में भूस्खलन से जान-माल का नुकसान हो रहा है। आज पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल की पहाड़ियों में जमीन खिसक गई जिस कारण सड़क के बीच एक बड़ा पत्थर आ गया। इस दौरान एक स्कूल बस और एक मोटरसाइकिल इस पत्थर से टकरा गए। इस कारण स्कूल बस हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई और बस को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत ये रही कि बस में सवार स्कूल के बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि जब उन्हें हादसे की जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और स्कूली बच्चों को दूसरी बस से उनके स्कूल भेज दिया गया। उन्होंने बताया है कि सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और बस को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सड़क एक तरफ से बंद हो गई है। अब जल्द ही पत्थर हटाकर सड़क को फिर से खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button