ब्रेकिंग
RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख... Indian Army: सिख रेजिमेंट में शामिल हुए 1300 युवा, कैसे दी जाती है इन जवानों को ट्रेनिंग? देखें पूरी... दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू: मात्र 3.5 घंटे में पूरा होगा सफर, रेलवे ने दी बड़ी खुश...
पंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर Latest Update, जानें अपने शहर का हाल…

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में यैलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसका ज्यादा असर केवल हिमाचल प्रदेश से लगते जिलों में ही देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि बीते दिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद राज्य के औसत तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज से 14 अगस्त तक बारिश का अगला दौर शुरू होने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, मोगा, मानसा और नवांशहर में भी बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में मानसूनी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार यहां 86.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 35.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा दी गई ताज़ा जानकारी के मुताबिक 10, 11, 13 और 14 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश होगी। बता दें कि पंजाब और हिमाचल में हो रही भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके मद्देनज़र ब्यास नदी और पोंग डैम का पानी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, जो पंजाब के लोगों के लिए चिंता का विषय है।

Related Articles

Back to top button