ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
दिल्ली/NCR

एक्सप्रेसवे के किनारे बसने जा रहा दिल्ली-NCR का नया शहर, 18 गांवों की जमीन बनी सोना… जानें किन्हें होगा फायदा?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे एक आधुनिक औद्योगिक शहर बसाया जाएगा. हरियाणा सरकार इस शहर को बसाने का काम करने जा रही है. सरकार के इस कदम से रियल एस्टेट बाजार ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. साथ-साथ किसानों की समृद्धि के भी नए दरवाजे खुलेंगे.

इस औद्योगिक शहर को बसाने के लिए फरीदाबाद और पलवल के नौ गांव की नौ हजार एकड़ जमीन ली जाएगी. किसान सरकार के ebhoomi.jamabandi.com.nic.in पर आवेद कर सकते हैं. पोर्टल पर सिर्फ 31 अगस्त 2025 तक आवेदन किया जा सकता है. जिन गांवों मे ये नौ हजार एकड़ जमीन किसानों से खरीदी जाएगी, उनमें फरीदाबाद के छांयसा और मोहना, पलवल के मोहियापुर, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, बहरौला, हंसापुर, सोलड़ा, थंथरी गांव शामिल हैं.

HSIIDC करेगा औद्योगिक शहर की बसावट

यहां हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) द्वारा औद्योगिक शहर की बसावट की जाएगी. ये इलाका प्रदेश के औद्योगिक नक्शे न सिर्फ नया आकार देगा, बल्कि लाखों रोजगार और निवेश के अवसर भी यहां आएंगे. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) भी ग्रेटर फरीदाबाद के 18 गांवों में करीब 4,500 एकड़ जमीन का क्रय करेगा और सेक्टर 94A से 142 तक का विकास करेगा.

रियल एस्टेट को मिलेगा बूम

इन इलाकों में खेड़ी कलां, नचौली, ताजुपुर, ढहकौला, शाहबाद, भैंसरावली, जसाना, तिगांव आदि शामिल होंगे. इससे आवासीय ढांचा मजबूत होगा और नए शहर तेजी से विकसित होंगे. इन इलाकों को जैसे ही रिहायशी जोन में शामिल किया जाएगा और यहां सर्कल रेट बढ़ेगा तो जमीन की कीमतें आसमान पर पहुंच जाएंगी.

वहीं भूमि अधिग्रहण के लिए गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा. आज तहसील बल्लभगढ़ के अंतर्गत साहुपुरा में सुबह 11 बजे, सोतई में 12 बजे, सुनपेड़ में 1 बजे, जाजरू में 2 बजे और मलेरना में 3 बजे शिविर का आयोजन होगा.

Related Articles

Back to top button