ब्रेकिंग
रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा
देश

रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय में छात्रों को दी गई साक्षात्कार की तैयारी के लिए उपयोगी सुझाव

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय में शनिवार को वाणिज्य और प्रबंध संकाय के छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग की डीन तथा नवीन महाविद्यालय बीरगांव में वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डा. मधुलिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए तैयारी से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए।

डा. मधुलिका अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संसथान में नौकरी या अन्य दायित्व हासिल करने से पहले उम्मीवारों को इंटरव्यू का सामना करना पड़ता है। इसी से उनके व्यक्तित्व का परिक्षण होता है. इसलिए इंटरव्यू से पहले सभी को अच्छी तरह से तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थी का पहनावा भी उसके कार्य के अनुरूप होना चाहिए. उसे इंटरव्यू में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों के उतर का पहले से अभ्यास कर लेना, एक अच्छा विकल्प है। अतिथि वक्ता ने सुझाव दिया कि इंटरव्यू के लिए हमें अपने क्षेत्र की बुनियादी जानकारी जरुर रखनी चाहिए। साथ ही देश और दुनिया में चल रहे सम-सामयिक मुद्दों के बारे में भी मालूम होना चाहिए। इन तैयारियों से आत्मविश्वास बेहतर होता है और इंटरव्यू में अचानक पूछे जाने वाले प्रश्नों का भी हम बेहतर तरीके से जवाब दे पाते हैं।

अतिथि वक्ता के संबोधन को सारगर्भित बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डा. वीके अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है. प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि वाणिज्य और प्रबंध संकाय के छात्रों को अपने कार्य के दौरान इंटरव्यू के दौर से अनेक बार गुजरना पड़ता है। इस लिहाज से यह व्याख्यान बहुत उपयोगी रहा। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि डॉ मधुलिका अग्रवाल के सुदीर्घ अनुभव से विद्यार्थी निश्चित ही लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम के आरंभ में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक प्रो. अभिषेक अग्रवाल ने अतिथि वक्ता का परिचय दिया तथा प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य और प्रबंध संकाय के छात्रों तथा सभी प्राध्यापकों ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Related Articles

Back to top button