ब्रेकिंग
Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को...
देश

छत्तीसगढ़ में किसानों को इस वर्ष बारदाना देने पर 18 रुपये मिलेगी कीमत, पिछले साल 15 रुपये था

रायपुर। प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। वहीं दूसरी ओर पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण बारदाना की कमी बनी हुई है। ऐसे में सरकार ने पहले ही दिन से किसानों के पुराने बारदाने में धान खरीदने का फैसला किया है। किसानों को प्रत्येक बारदाना के लिए 18 रुपये का भुगतान किया जाएगा। पिछले खरीदी सीजन में यह राशि 15 रुपये प्रति बारदाना थी।

अफसरों ने बताया कि इस वर्ष राज्य में 105 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 5.25 लाख गठान ( एक गठना में 500 बोरा ) बारदाना की जरूरत पड़ेगी। इसमें से 2.14 लाख गठान नए जूट बारदाने जूट कमिश्नर कोलकाता के माध्यम मिलनी है, लेकिन वहां से अब तक 86 हजार गठान ही मिल पाया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और राइस मिलरों के माध्यम से भी बारदाना की व्यवस्था की जा रही है।

धान खरीदी के लिए राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए विपणन संघ मुख्यालय में राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां का फोन नंबर 0771-2425450 है। रविवार व सरकारी छुट्टी के दिन छोड़कर बाकी दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नियंत्रण में काल करके श्ािकायत व समस्या बताई जा सकती है। राज्य सहकारी विपणन संघ के महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल को नोडल अधिकारी व नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनुगौरव सिंह प्रोग्रामर, संतोष पाठक उपप्रबंधक व जितेंद्र कुमार साहू डाटा इंट्री आपरेटर की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button