ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
टेक्नोलॉजी

आपके इलाके में भी है गंदगी? इस सरकारी ऐप से करें शिकायत और पाएं समाधान

घर के बाहर या फिर सड़क पर कूड़े का ढेर नजर आए तो गुस्सा आता है लेकिन अब गुस्सा करने के बजाय आप उस कूडे़ के ढेर की शिकायत कर सकते हैं. घर को जिस तरह से साफ रखना आपकी जिम्मेदारी है, ठीक उसी तरह से आपकी जिम्मेदारी बनती है कि सड़क पर कूड़ा दिखे तो आप उसकी शिकायत दर्ज करें लेकिन बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी तक नहीं है कि आखिर शिकायत करें तो करें कैसे? एक सरकारी ऐप है जो इस काम में आप लोगों की मदद कर सकता है, इस ऐप के जरिए आप कई तरह की रिपोर्ट कर सकते हैं.

क्या है ऐप का नाम?

इस ऐप का नाम है Swachhata-MoHUA, ये सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का ऑफिशियल ऐप है. इस एक ऐप के जरिए आप कूड़े की जानकारी, मरे हुए जानकारी की जानकारी जैसी कई शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इस ऐप को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और एपल यूजर्स एप स्टोर से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल होने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर की मदद से ऐप में लॉग-इन कर, कूड़े, मरे हुए जानवर, पब्लिक टॉयलेट को रेटिंग आदि कई काम कर सकते हैं. यही नहीं, आप इस ऐप के जरिए फीडबैक भी सरकार तक पहुंचा सकते हैं.

ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल

  • गूगल प्ले स्टोर/एपल ऐप स्टोर से ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी डालकर ऐप में लॉग-इन करें.
  • लॉग-इन करते वक्त ऐप कुछ परमिशन मांगेगा, परमिशन देने के बाद आप ऐप के होमपेज पर आ जाएंगे.
  • ऐप के होमपेज पर आपको बहुत सारे ऑप्शन्स नजर आएंगे.
  • शिकायत दर्ज करने के लिए Post a Complaint ऑप्शन पर टैप करें.
  • पोस्ट कंप्लेंट पर टैप करने के बाद भी आपको बहुत सारे ऑप्शन्स मिलेंगे, लेकिन आपको कूड़े की शिकायत के लिए इससे संबंधित विकल्प को चुनना होगा.
  • उदाहरण: सड़क पर पड़े कूड़े की शिकायत के लिए आप Sweeping not Done ऑप्शन को चुन सकते हैं.
  • इसके बाद आपको लोकेशन, जानकारी, लोकेशन की फोटो आदि अपलोड करनी होगी. तस्वीर और डिटेल भरने के बाद डन पर टैप करें.

Related Articles

Back to top button