ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

देशभर में दिखा PM मोदी की अपील का असर, CM योगी ने भी जलाए दीप

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील 9 बजे 9 मिनट का असर रविवार को देशभर में देखने को मिला। देश के कोने कोने में लोगों ने कोरोना के खिलाफ एक साथ दिये जलाये। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने आवास पर दीप प्रज्जवलित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी दीपक जलाकर लोगों का साथ दिया और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाई।

आम से लेखर खास तक इस मुहिम में शामिल
इस दौरान आम से लेकर खास तक पीएम की मुहिम में शामिल हुए। पीएम मोदी और खुद उनकी मां ने भी दीये जलाए। इसके अलावा देशभर से कई तस्वीरें आईं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के सीएम केसीआर, योगगुरु बाबा रामदेव, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की मां ने भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाते नजर आए। इस दौरान देश के कई शहरों में दिवाली जैसा नजारा दिखा। बता दें कि लोगों ने दीये के साथ-साथ पटाखे भी जलाए। कई जगहों से पटाखों की आवाजें भी सुनने को मिलीं।

Related Articles

Back to top button