ब्रेकिंग
Sukma News: शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े; मां का हाल जाना और बलिदान क... Dhamtari News: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस; प्रतिमा का ह... Kanker News: नक्सलियों के गढ़ से विकास की नई पहचान; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसकोड़ो में लगाई जनचौ... Bijapur News: मट्टी मरका गांव में कलेक्टर की रात्रिकालीन चौपाल; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और विकास ... Manendragarh Nursing College: मनेन्द्रगढ़ को मिली स्वास्थ्य शिक्षा की बड़ी सौगात; नर्सिंग कॉलेज भवन क... Korba Road Accident: कटघोरा के पास भीषण हादसा; ट्रेलर ड्राइवरों की टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत Kawardha News: सरोधा डैम में नहाने गया युवक लापता; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chhattisgarh Government: बीजापुर को 'बाल विवाह मुक्त' जिला बनाने की पहल; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ... Chhattisgarh Diamond News: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में अब होगी बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग; हीरा खदान ... Digvijay Singh on Ayodhya Ram Mandir: 'अयोध्या मंदिर में हुई चंदा चोरी', दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी ...
देश

रात में पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर काल बन गिरी टहनी, एक की माैत

झरिया। झरिया अंचल के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित भौंरा पांच नंबर में रविवार की रात नाै बजे पुराने पीपल के पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ी। जिस समय हादसा हुआ उस समय पेड़ के नीचे चबूतरे पर कई लोग बैठे हुए थे। टहनी सीधे 15 वर्षीय किशोर विशाल भुइया के ऊपर गिरी। वह माैके पर ही होश खो बैठा। जबकि 7  वर्षीय देवनंदन भुइया गंभीर रुप से घायल हो गया।

पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर टहनी गिरते ही भगदड़ मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को भौरा केंद्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने विशाल की हालत गंभीर देखकर पीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते में विशाल की मौत हो गई। वहीं देवनंदन को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर  घर भेज दिया। विशाल के पिता प्रकाश भुइया दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। विशाल, प्रकाश का इकलौता पुत्र था। मां की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। विशाल की देखभाल घर में दादी जितनी देवी करती थी। पिता व दादी रो-रोकर हाल बेहाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद शिवकुमार यादव पहुंचे। दुखी परिवार को सांत्वना दी। दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता व चावल, दाल, तेल सहित अन्य सामाग्री दी। जनता मजदूर संघ के नेता रंजय कुमार, उमेश यादव ने भी दुखी परिवार को आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया।

Related Articles

Back to top button