ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

फिर मुस्कुराएगा इंडिया…फिर जीत जाएगा इंडिया, फिल्म जगत की पहल को पीएम मोदी ने किया सलाम

दुनियाभर में कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों ने एकजुटता दिखाई है। कोरोना को लेकर लोगों के डर को दूर करने के लिए   ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ नाम का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है, जिसकी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो शेसर करते हुए लिखा  फिर मुस्कुराएगा इंडिया…फिर जीत जाएगा इंडिया। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत के लोगों ने अच्छी पहल की है। दरअसल डर के माहौल को हल्का करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता-निर्देशक-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने मिलकर एक गाना बनाया है। देशभक्ति से लबरे इस वीडियो में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, विकी कौशल, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कीर्ति सेनन, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, रकूलप्रीत, शिखर धवन, तापसी पन्नू, आरजे मलिष्का समेत जैकी भगनानी दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari
अभिनेता अक्षय कुमार ने साझा करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब हमारे दिन अनिश्चितता के साथ काले बादल से घिर गए हैं और जिन्दगी थम सी गई है, इस गीत की मदद से हम चाहते हैं कि लोग एक बात निश्चित करें, कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बस, हम सभी को कोविड-19 के खिलाफ एकजुट हो कर खड़ा होना है। और फिर ‘मुस्कुराएगा इंडिया! इस गाने की शुरुआत पीएम मोदी के उस वीडियो मैसेज से होती है जिसमें वो कोरोना से लड़ाई जीतने की बात कर रहे हैं। इसके बाद गाने में संपूर्ण भारत को समाहित करने की कोशिश की गई है।

इस गाने को ‘उम्मीद का गाना कहा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ का पोस्टर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘ऐसे समय में जब हमारे दिन अनिश्चितता के साथ काले बादल घिर गए हैं और जिंदगी थम सी गई है, यह गीत उम्मीद लेकर आएगा।’

Related Articles

Back to top button