ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व
देश

दिल्ली को मिलेंगी 1 लाख टेस्टिंग किट?, केंद्र की मदद पर केजरीवाल-सिसोदिया के अलग-अलग बयान

राजधानी में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना के एक लाख टेस्टिंग किट के ऑर्डर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किट्स की सप्लाई होते ही दिल्ली में हर दिन एक हजार लोगों के टेस्ट किए जा सकेंगे। वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान केजरीवाल के बिल्कुल उलट दिखे। सिसोदिया ने टेस्टिंग किट्स की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन मरीजों की संख्या अगर बढ़ती है तो बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि अन्य राज्यों को जैसे 17 हजार करोड़ का फंड दिया गया है, वैसे ही दिल्ली सरकार को भी दिया जाना चाहिए। सिसोदिया ने गौतम गंभीर के फंड देने पर कहा कि अच्छा होगा अगर वो केंद्र सरकार से किट्स दिलवा दें। बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र की ओर से दिल्ली को टेस्टिंग किट्स की सप्लाई होने जा रही है। केंद्र सरकार के मुताबिक ये सभी टेस्टिंग किट्स 10 अप्रैल तक दिल्ली सरकार को मिल जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि किट्स मिलते ही अस्पतालों को दे दिया जाएगा। दिल्ली सीएम ने बताया कि अब तक हर दिन 125 लोगों का टेस्ट हो पा रहा था हालांकि एक अप्रैल से इसमें तेजी आई है और अब हर दिन 500 लोगों की जांच की जा रही है। किट्स मिलने के बाद अगले हफ्ते से इसमें और तेजी आएगी और यह दोगुना होकर हर दिन एक हजार लोगों की जांच हो पाएगी। बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 525 पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button