ब्रेकिंग
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ... CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ...
देश

न घर से निकला बाहर, न गया विदेश…फिर भी कोरोना की चपेट में आया बिजनेसमैन

अहमदाबाद में 55 साल का एक बिजनेसमैन कोरोना की चपेट में आ गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि इस शख्स की कोई भी विदेश ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दरअसल मणिनगर का रहने वाला ये शख्स लॉकडाउन में फंसे लोगों को खाने के पैकेट और पानी मुहैया करा रहा था, हालांकि इन सामानों को बांटने में भी वह खुद शामिल नहीं था। अहमदाबाद नगर निगम के दक्षिण जोन के डिप्टी हेल्थ ऑफिसर तेजस शाह के हवाले से बताया कि यह शख्स लॉकडाउन में फंसे लोगों तक खाना पहुंचा रहा था लेकिन वह खुद घर से बाहर खाना देने नहीं निकला।

इस शख्स ने खाना बनाने के लिए के लिए एक अलग से रसोइया रखा था और खाना बांटने की जिम्मेदारी भी कुछ लोगों को दे रखी थी। ऐसे में यह शख्स घर से बाहर भी नहीं निकला तो इसे कोरोना कैसे हो गया। इस पर नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर ने कहा कि स्वास्थ्य एजेंसियां इस शख्स के संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही हैं। फिलहाल अहमदाबाद प्रशासन ने इस शख्स के परिवार के अन्य 13 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है और स्थानीय अस्पताल में इस शख्स का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button