ब्रेकिंग
Haryana LTC Bill Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; अब LTC बिल में संशोधन के लिए नहीं भटकना... Anil Vij Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भड़के अनिल विज; कहा- 'विपक्ष कर रहा सनातन का मजाक' Irrigation Department Action in Yamunanagar: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी कब्जा न ... Yamunanagar News: सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार Tamar Murder Case: रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा; जमीन विवाद में आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh News: ओकनी तालाब के अस्तित्व पर संकट; प्रदूषित पानी से मर रहे जलीय जीव, प्रशासन सख्त New RIMS Director Ranchi: रिम्स में अब मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी होगी दवाएं, नए निदेशक की पहली प... JSSC Teacher Recruitment 2016: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद पर JSSC ने सौंपी रिपोर्ट; 1 अगस्त को अ... Garhwa Elephant Attack: गढ़वा में जंगली हाथियों का कहर; रंका में एक की मौत, कई घर किए ध्वस्त Bokaro Crime News: बोकारो में नशे में धुत बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या; टांगी से मारकर उतारा मौत ...
पंजाब

त्योहारों में यात्रा होगी आसान! पटरियों पर दौड़ेंगी 12 हजार से अधिक ट्रेनें और मिलेगा 20% डिस्काउंट

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। दीवाली और छठ के त्योहारों पर लोग हमेशा ट्रेनों का सफर करते हैं। इसी के चलते रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, दीवाली और छठ के त्योहारों पर बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

बिहार के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद मंत्रालय ने नई ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जा रहा है आम वर्ग के यात्रियों के लिए 4 नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो दिल्ली-गया, सहारसा-अमृतसर, छपरा-दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद रूट पर चलेंगी। इसके अलावा, पूर्णिया और पटना के बीच जल्द ही एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा।

रेल मंत्री ने बताया कि मंत्रालय ने बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए नालंदा और राजगीर तक एक बौद्ध सर्किट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। रेलवे बोर्ड की नई पायलट योजना के तहत यात्रियों को 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच रवाना होने और 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच वापसी की यात्रा करने पर टिकट किराए में 20% की छूट मिलेगी।

Related Articles

Back to top button