ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

देश के कई इलाकों में तीसरी स्टेज पर पहुंचा कोरोना- AIIMS डायरेक्टर

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप का ग्राफ बढ़ रहा है। यह वायरस अब तक तक देश में 4282 लोगो को संक्रमित कर चुका है और 100 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि कई इलाकों में कोरोना वायरस तीसरे स्टेज पर पहुंच चुका है। वहां कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है उसे फैलने से रोकना होगा।  इसके लिए हमें लॉकडाउन का पालन करना होगा। हालांकि, डॉ. गुलेरिया ने ये भी साफ किया है कि देश अभी कोरोना के मामले में दूसरी स्टेज पर ही है। अगर हम इसे रोकने में कामयाब रहे तो यह स्टेज दो पर ही रहेगा इसे रोकने के लिए अब टेस्टिंग भी ज्यादा हो रही है। लेकिन चिंता का विषय भी है कि कई जगह हॉट स्पॉट बन रहे हैं; जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के केस एकदम से बढ़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का आया जवाब  
एम्स के डायरेक्टर का बयान आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा, ‘डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जो बयान दिया और हम जो बता रहे हैं, उसमें कुछ अलग नहीं है। सरकार क्लस्टर स्प्रेड को रोकने के लिए रणनीति पर काम कर रही है। कुछ एरिया में सीमित संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं. जब ज्यादा संख्या में ये ऐसे मामले सामने आने लगेंगे, तभी एक्शन तेजी से लिया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button